कोहराम लाइव डेस्क: अमेरिका ने चीन (China) के खिलाफ एक बार फिर सख्त कदम उठाने का साहस दिखाया है। यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने चीन के झिंजियांग प्रांत में उत्पादित कपास और टमाटर के आयात को प्रतिबंधित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा पर युवक का आरोप पहले जीने मरने की खाई कसमें, जॉब लगते ही…
इन चीजों पर लागू होगा ऑर्डर
अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि यह आदेश झिंजियांग के कपास से बने कच्चे रेशों, परिधानों और वस्त्रों पर लागू होता है। साथ ही क्षेत्र से डिब्बाबंद टमाटर, सॉस, बीज और अन्य टमाटर उत्पाद के आयात को प्रतिबंधित किया गया है।
करोड़ों रुपये का होगा नुकसान
अमेरिका की ओर से आयात पर रोक लगाने के बाद चीन को करोड़ों रुपये का नुकसान होगा। अमेरिकी एजेंसी ने बताया, ‘पिछले साल यूएस ने चीन से 9 बिलियन डॉलर (65810 करोड़ रुपये) का कपास उत्पाद और 10 मिलियन डॉलर ( 73 करोड़ रुपये) मूल्य के टमाटर उत्पाद आयात किए थे।’
इसे भी पढ़ें :BSF के जवानों ने IB पर बनी सुरंग का पता लगाया, पाकिस्तान की साजिश नाकाम
शासन के अंतिम समय में ट्रंप ने दिया झटका
यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा चीन के खिलाफ कड़ा कदम है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी ट्रंप प्रशासन चीन के खिलाफ कई सख्त कदम उठा चुका है।
क्यों लगाया गया है बैन
अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले साल दिसंबर में द्विदलीय उइघुर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम पारित किया था, जो मानता है कि झिंजियांग प्रांत में निर्मित सभी वस्तुओं को मजदूरों से जबरन काम कराकर बनवाया जाता है। इसलिए अमेरिका ने इन वस्तुओं के आयात पर बैन लगाया है।
इसे भी पढ़ें :ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा, जिसमें लड़कियों से पहले कराते थे ये काम …फिर








