spot_img

पटना में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, …और ऐसे हो गये फरार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अपराधियों ने सिर में मारी गोली
  •  PMCH कैंपस में रहता था एक्टिव, एंबुलेंस चलाने और चलवाने का करता था काम
  • रंगदारी, आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट की कोशिश के 4 आपराधिक मामले थे दर्ज

कोहराम लाइव डेस्क: इंडिगो के स्टेशन हेड रूपेश सिंह की हत्या की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि पटना में शुक्रवार को दिनदहाडे़ एक और हत्या हो गई। अपराधियों ने एंबुलेंस मालिक अलाउद्दीन उर्फ बिकाउ को गोली मार दी। वह भी सिर में। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या का यह मामला सुल्तानगंज थाना के तहत गुलबी घाट का है।

इसे भी पढ़ें :Booking के बाद दो घंटे में मिल जाएगा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे…

दबंग की थी छवि

अलाउद्दीन अपने एक परिचित राहुल की मां के दाह संस्कार में शामिल होने गया था। उसी क्रम में एक स्कूटी से दो अपराधी आए। घाट के नजदीक खड़े अलाउद्दीन के पास गए और उसके सिर में गोली मारकर आसानी से फरार हो गए। 40 साल का अलाउद्दीन पिछले कई वर्षों से PMCH कैंपस में एक्टिव रहता था। वह खुद प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था और कई गाड़ियों को चलवाता भी था। कैंपस में इसकी छवि दबंगों वाली थी। पटना नगर निगम के चुनाव में एक बार खुद की दावेदारी भी पेश कर चुका है। इसकी हत्या क्यों और किसने कराई, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

इसे भी पढ़ें :अपनी ही जुड़वां बेटियों के साथ बाप करता था ये गंदा काम, और फिर…

कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

हत्या की जानकारी मिलने के बाद सुल्तानगंज थाना की पुलिस टीम गुलबी घाट पहुंची। मामले की जांच की। वारदात स्थल के आसपास CCTV कैमरा लगा है या नहीं, पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। पटना के सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार के अनुसार अलाउद्दीन के ऊपर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें 4 मामले पीरबहोर थाने में दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश और लूट की कोशिश के मामले हैं। इसकी कई लोगों से दुश्मनी भी थी।

इसे भी पढ़ें :15 लाख के इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...