Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण का कण-कण भक्तिरस से सराबोर हो उठा। माता शबरी के तृतीय वर्षगांठ महोत्सव का आगाज हुआ तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले निकली 3100 कलशों की दिव्य यात्रा की अगुवाई बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने की। यह कलश यात्रा जोकट स्थित शबरी माता मंदिर से निकली। लगभग सात किलोमीटर की पदयात्रा के बाद श्रद्धालु ताजपुर के प्राचीन शिवाला घाट पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ आचार्यों ने विधि-विधान से जल भराई संपन्न कराई। पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ और ‘माता शबरी’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों में श्रद्धा, सम्मान और अपार उत्साह था। विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा, “यह ऐतिहासिक आयोजन चौपारण को भक्ति की आभा में रंग रहा है। माता शबरी की कृपा से यह क्षेत्र धर्म और संस्कृति का अद्भुत संगम बन चुका है।” महोत्सव में हजारों श्रद्धालु साक्षी बने। आयोजन समिति के अध्यक्ष आज़ाद भुइयां और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संपूर्ण चौपारण में भक्ति, उमंग और उल्लास का अद्भुत माहौल है। सबकी एक ही पुकार माता शबरी का आशीर्वाद सब पर बना रहे।
माता शबरी के महोत्सव में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा…
Date:

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...
पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिया मंत्र, नशे से दूर रहें, साइबर जाल से बचें…
Ranchi : आज के दौर में जहां एक ओर...
प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…
Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...
अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…
Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...









