Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया में आज अद्भुत सा नजारा दिखा। फूलों से सजधज कर श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में शामिल भक्त श्याम बाबा की जयकारे से गूंज गया। जगह-जगह पर निशान यात्रा पर फूलों की बारिश की गई। सजे- धजे श्री श्याम बाबा के दरबार में निशान को समर्पित किया गया। सम्मानित अतिथि के.के.पोद्दार, फतेहचंद अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, विश्वनाथ सिंघानिया, कमल अग्रवाल एवं गोपी कृष्ण अग्रवाल ने साझा तौर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आये हुये अतिथियों को बाबा का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य यजमान प्रमोद पोद्दार एवं उनकी पत्नी पूनम पोद्दार ने श्याम बाबा की पूजा अर्चना की। बाबा को तुलसी का माला, चंदन का तिलक, गुलाब एवं इत्र से सिंगार किया गया, इसके बाद बाबा श्याम की ज्योत जलायी गयी। इसके बाद भजनों से भक्तों का मन मोह लिया गया।
बाबा को 56 भोग एवं अन्य व्यंजनों का भोग लगाया गया, इसके बाद सभी श्रद्धालुओं द्वारा देर रात तक महाप्रसाद ग्रहण किया गया। आये हुये श्रद्धालुओं को माहेश्वरी परिवार द्वारा बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया। श्री श्याम बाबा की सामूहिक आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले महिला सदस्यों द्वारा भक्तों के बीच में फल एवं टॉफियां बांटी गई। कृष्ण कुमार पोद्दार एवं ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सनातन का प्रचार-प्रसार एवं धर्म के प्रति लोगों में आस्था जगती है। यह मारवाड़ी समाज के लिये बहुत ही नाज की बात है। फतेहचंद अग्रवाल ने भी समाज को इसी तरह के अन्य सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक दीपक अग्रवाल ने पिछले 2 वर्षों में समिति द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वनाथ सिंघानिया, गोपी कृष्ण अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, अमित शर्मा, हरिशंकर शर्मा, प्रदीप मोदी, राजेश, मनोज चौधरी ,कमल अग्रवाल , अरुण केड़िया, दीपक अग्रवाल , मनोज अग्रवाल, शिवकुमार केड़िया, ऋषि टिबडेवाल, विनोद अग्रवाल ,पवन, किशन मोदी ,पंकज सिंघानिया एवं महिला सदस्य बबीता अग्रवाल, रेणु अग्रवाल , मिक्की केड़िया, ललिता केड़िया ,जूली अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, परमेश्वरी जोशी,वीणा माहेश्वरी, दीपा शर्मा, उर्मिला सिंघानिया ,शिखा अग्रवाल, स्वाति सिंघानिया की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर












