Ranchi : झारखंड में कल से मौसम में गजब का बदलाव दिख सकता है। ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। भोरे-भोर कुहासा और धुंध छायी रहेगी। वैसे दिन में आसमान साफ रह सकता है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि तूफान फेंगल का प्रभाव खत्म हो चुका है। कल से उत्तर की सर्द हवा का रूख झारखंड की ओर होगा। पांच दिसंबर से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पांच दिसंबर से राज्य के तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। दिन में हवा चलेगी, इसलिए दिन में भी ठंड का एहसास होता रहेगा। दिसम्बर माह में राजधानी रांची में बारिश होने का भी रिकॉर्ड है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बना और पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा तो इस बार भी बारिश हो सकती है। गुजरे पांच सालों में सबसे अधिक बारिश साल 2019 में 25.1 MM हुई थी।
इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…









