spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गजब ! हवा में उड़ती बाइक, देखें Video

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: गजब ! हवा में उड़ती बाइक। अमेरिका के डेट्रॉइट ऑटो शो में फ्लाइंग बाइक ‘Xटूरिज्मो’ नजर आई। इस होवरबाइक को जापान की स्टार्टअप कंपनी AERWINS टेक्नोलॉजी ने बनाया। दुनिया में उड़ने वाली बाइक भी अब रियलिटी बनती जा रही है। करीब 100 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड वाली बाइक पेट्रोल पर चलती है।

40 मिनट तक हवा में उड़ा सकेंगे

इस बाइक को एक बार में करीब 30 से 40 मिनट तक हवा में उड़ा सकेंगे. 80 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट वाली बाइक हैं. 300 किलो की बाइक उड़ने के दौरान करीब 100 किग्रा का वजन सह पाएगी।  । यह बाइक रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में अवेलेबल है। अभी बड़े लेवल पर प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ। हॉलीवुड मूवी ‘स्टार वॉर्स’ में उड़ने वाली बाइक नजर आई थी। जापानी कंपनी की यह होवरबाइक भी कुछ उसी तरह के मॉडल पर बनी है। बाइक की कीमत 6.19 करोड़ रुपए है। हालांकि इंडिया में अभी इस बाइक की बिक्री शुरू नहीं हुई है।

इस साल आएंगी 200 लिमिटेड एडिशन बाइक

गैसोलिन-इलेक्ट्रिक होवरबाइक में कवासकी हाइब्रिड इंजन लगा है। उड़ते वक्त बाइक बहुत तेज आवाज करती है। नॉइस रिड्यूसर एड करने के बाद कंपनी ने 2022 में करीब 200 लिमिटेड एडिशन बेचने का प्लान किया है।

इंडिया में कब से बिकेगी बाइक

कंपनी के CEO सुहाई कोमात्सु ने बताया कि बाइक जापान में बिकने लगी है। होवरबाइक का छोटा वर्जन अमेरिका में 2023 से बिकना शुरू होगा। बाइक की सक्सेसफुल बिक्री के बाद छोटा और सस्ता वर्जन करीब 2025 में इंडिया, चीन समेत दुनिया के बाकी देशों में भी बेचना शुरू कर देंगे।

अक्टूबर 2021 में कंपनी ने जापान में एक एग्जीबिशन के दौरान बाइक का मॉडल डिजिटली रिवील किया था। कुछ महीने बाद ही बाइक का डेमो भी जनता के सामने दिखाया गया।

चीन में बनी थी पहली फ्लाइंग बाइक

करीब अक्टूबर 2019 में चीन के एक शख्स ने अपने घर ही उड़ने वाली बाइक की सक्सेसफुल टेस्टिंग कर दुनिया को चौंका दिया था। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीबीसी ने इसे कवर किया था। करीब 6 साल पहले भी इस तरह के एक्सपेरिमेंट के वीडियो सामने आए थे। लेकिन, बाइक ज्यादा देर तक हवा में नहीं उड़ सकीं।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...