spot_img

फिटकरी और गुलाबजल से चेहरे पर लौटेगा खोया नूर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिन ढलता है, मौसम बदलता है और बदलते मौसम के साथ चेहरे की रौनक भी कभी-कभी ढल जाती है। धूप, धूल, और थकान जैसे वक्त के हाथों से फिसलती जवानी की चमक, लेकिन रुकिए, हर चेहरे की कहानी का एक “गुलशन पल” होता है, जहां फिटकरी और गुलाबजल मिलकर आपके चेहरे पर नई सुबह की चमक बिखेर सकते हैं। जब हवा में ठंडक घुलने लगे और त्वचा में रूखापन उतर आये, तो चेहरा डल, थका और निढाल दिखने लगता है। ऐसे में महंगे क्रीम और कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि दादी मां के नुस्खे ही जादू दिखाते हैं। फिटकरी और गुलाब जल, दो सादे पर चमत्कारी तत्व, जो त्वचा को भीतर से संवार देते हैं।

त्वचा की प्राकृतिक जोड़ी

कहा जाता है कि गुलाब जल में मां की ममता और फिटकरी में पहाड़ों की पवित्रता होती है। जब ये दोनों मिलते हैं, तो त्वचा का संतुलन खुद-ब-खुद लौट आता है। यह मिश्रण न सिर्फ पोर्स को टाइट करता है, बल्कि चेहरे की थकान, झुर्रियां, और धब्बों को भी मिटाने में मदद करता है। जैसे किसी ने चेहरे पर सुबह की ओस छिड़क दी हो।

ऐसे बनायें अपना घरेलू फेस टोनर

एक साफ कटोरे में थोड़ी फिटकरी घोलें। उसमें गुलाब जल मिलायें, खुशबू से माहौल महक उठेगा। अब कॉटन बॉल से इसे चेहरे पर लगायें। 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें, ताकि यह आपकी त्वचा में समा जाये जैसे धरती में बारिश की पहली बूंद। फिर सादे पानी से चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में आपको लगेगा, चेहरा जैसे फिर से जी उठ गया हो, थकान की जगह अब एक हल्की मुस्कान और चमक दिखाई देगी।

(Disclaimer): यह नुस्खा आम जानकारी पर आधारित है। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है या किसी समस्या से ग्रसित है, तो इसे अपनाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...