spot_img
spot_img
spot_img

आलू-प्याज समेत सभी सब्जियां हुईं महंगी, चेक करें लिस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश के विभिन्‍न क्षेत्रों में बारिश ने सब्जियों को महंगा कर दिया है। आम जनता पर महंगाई की मार बढ़ रही है। इस समय मार्केट में टमाटर, फूलगोभी, लौकी, करेला समेत सभी सब्जियों की कीमतों में करीब 25 से 50 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। एक्सपर्ट का कहना कि बारिश होने की वजह से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और राजस्‍थान समेत सभी राज्यों में फसलों को नुकसान हुआ है, जिसका असर सप्लाई पर भी देखने को मिला है।

100 रुपये बढ़े मटर के भाव

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश की वजह से सबसे ज्यादा इजाफा मटर की कीमतों में देखने को मिला है। मटर की कीमतों में करीब 100 रुपये किला तक का इजाफा हो गया है। कुछ दिन पहले तक इसका भाव 130 से 150 रुपये प्रति किलो के बीच में था, लेकिन अब मार्केट में मटर का भाव 250 रुपये प्रति किलो के करीब तक पहुंच गया है।

टमाटर की कीमतों में भी आई तेजी

टमाटर मार्केट में 40 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा था। अब उस टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो हो गई है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि प्याज, आलू जैसी सब्जियों की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

आलू-प्याज का भाव

कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट के मुताबिक, 27 सितंबर को प्याज का भाव 25.83 रुपये प्रति किलो है। टमाटर की कीमत 43.82 रुपये प्रति किलो और आलू का भाव 27.75 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा बीन्स की कीमतें 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। ककड़ी 50-60 रुपये किलो बिक रही है।

मिर्च और नींबू के दाम में इजाफा

नींबू की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। नींबू के दाम कुछ दिन पहले 25 रुपये के 250 ग्राम थे, लेकिन अब इसकी कीमत 40 रुपये के 250 ग्राम हो गई है। साथ ही मिर्च की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है।

गोभी-गाजर के दाम भी बढे

बारिश से पहले मार्केट में गोभी का भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलो पर था, लेकिन अब मार्केट में गोभी का रेट 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक हो गया है। करेले की कीमत भी 60 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा गाजर, मूली समेत सभी की कीमतें बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें :बीमार क्या पड़ा, भाभी को डायन बोल मार डाला…

इसे भी पढ़ें :‘मेरे जिस्म से खेला फिर छोड़ दिया’ लिख फंदे पर झूल गई वंदना… देखें

इसे भी पढ़ें :हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :23 जिलों में घटा पेट्रोल-डीजल का दाम, देखें लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें : Reliance Retail ने खोला देश का पहला Reliance Centro, जानें क्यों है ये खास

इसे भी पढ़ें : Deepika Padukone की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

इसे भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, इस तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...