इस राज्‍य में 15 मई तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, कोई एग्‍जाम नहीं होगा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 मई के बाद ली जाएंगी

Uttarprdesh: कारोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश में अब कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल और कॉलेज 15 मई तक बंद कर दिए गए हैं। इस अवधि कोई एग्‍जाम नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यह आदेश दिया। उन्‍होंने टीम 11 के साथ बैठक के बाद आदेश दिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 20 मई के बाद  ली जाएंगी। इसके लिए नए टाइम टेबल पर मई के पहले सप्ताह में विचार होगा।

इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…

पंचायत चुनाव में जुटे कर्मचारियों की सुरक्षा के होंगे पर्याप्‍त इंतजाम 

सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया कि पंचायत चुनावों में जुटे कर्मचारियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन हो। मतदान कर्मियों के लिए मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि जिस तरह से कोविड-19 का संक्रमण फैल रहा है कि उससे दूसरे राज्यों से प्रवासी श्रमिकों की वापसी संभावित है। इसलिए सभी जनपदों में कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से क्वारन्टीन सेंटर संचालित करें।

इसे भी पढ़ें :15 अप्रैल को रांची के 49 जगहों पर लगेगा Corona Vaccine, देखिये पूरी List

सभी जनपदों में कोविड मरीजों के लिए करें बेड तथा ऑक्सीजन की व्‍यवस्‍था

मुख्यमंत्री आदित्‍यनाथ ने कहा कि सभी जनपदों में कोविड मरीजों के लिए बेड तथा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हर दिन इस स्थिति की जनपदवार समीक्षा की जाए। यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक जनपद में कोविड बेड, दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

20 मई को बंद रहेगी यहां मेडिकल दुकानें, जानें क्यों…

Kohramlive : ऑनलाइन दवा बिक्री यानी ई-फार्मेसी और बड़ी...

स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…

Kohramlive : राजस्थान की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में CBSE 12वीं...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...