spot_img
spot_img

कोरोना से मां-बहन को खोने वाली ऑलराउंडर वेदा को टीम में नहीं मिली जगह, BCCI पर भड़की ये पूर्व क्रिकेटर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम काा जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना तय है। दोनों टीमों के बीच 7 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। इसके लिए 21 सदस्यों की इंडियन टीम घोषित की जा चुकी है। आश्चर्यजनक है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी ने ऑलराउंडर वेदा कृष्णमूर्ति को टीम में जगह नहीं दी है। उन्हें टीम से आउट कर दिया है। इस पर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लीसा स्टालेकर ने अपनी नाराजगी जताई है।

Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

एक महीने में कोरोना के कारण अपनी मां और बहन को वेदा ने खोया है

वेदा ने पिछले एक महीने में अपनी मां और बहन को खो दिया है। दोनों का कोरोना से निधन हुआ है। इस दुख के समय उन्हें टीम से बाहर करके बोर्ड ने अच्छा नहीं किया। लीसा का मानना है कि यह वेदा के साथ बुरा बर्ताव किया गया है।

बीसीसीआई का फैसला निराशाजनक

लीसा ने सोशल मीडिया के जरि‍ये कहा कि आगामी सीरीज के लिए वेदा का सिलेक्शन नहीं करना उनकी (BCCI) नजर में ठीक हो सकता है। हालांकि, मुझे तो इस बात पर गुस्सा आ रहा है कि कॉन्ट्रेक्टेड प्लेयर के साथ BCCI ने कोई संपर्क करने की कोशिश ही नहीं की। वे यह जानते हैं कि वह किस हालात से गुजर रही है। हर हालात में बोर्ड को अपने खिलाड़ियों का ध्यान रखना चाहिए न कि खेल पर। यह बेहद निराशाजनक है।



Read More : #JusticeForRupa… दो दारोगा सहित 5 लोगों से हुई पूछताछ

अब तक 48 वनडे और 76 टी-20 खेल चुकीं हैं वेदा

ऑलराउंडर वेदा ने अब तक 48 वनडे में 25.90 की औसत से 829 रन बनाए और 66 विकेट लिए हैं। उन्होंने 76 टी-20 इंटरनेशनल खेले, जिसमें 18.61 की औसत से 875 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 विकेट भी चटकाए हैं। वेदा ने पिछला मैच मार्च 2020 में वुमन्स टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। मेलबर्न में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से शिकस्त दी थी।

 भारतीय महिला टीम के चयनित सदस्य

  • टेस्ट और वनडे टीमः मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, पूनम राउत, प्रिया पूनिया, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिगेज, शेफाली वर्मा, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट और राधा यादव।
  • टी-20 टीमः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंदाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिगेज, शेफाली वर्मा, रिचा घोष, हर्लीन देओल, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव और सिमरन दिल बहादुर।

Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...