CM को छोड़ सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुजरात की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे कैबिनेट का विस्तार होना है, उससे पहले आज राज्य सरकार के सभी मंत्रियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक BJP नेतृत्व राज्य सरकार में बड़े बदलाव की तैयारी में है। इस बार करीब 10 नये चेहरे मंत्री बनाये जा सकते हैं, जबकि आधे मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। यहां याद दिला दें कि, भूपेंद्र पटेल ने दिसंबर 2022 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मौजूदा कैबिनेट में 17 मंत्री हैं, लेकिन गुजरात विधानसभा में 27 तक मंत्री बनाये जा सकते हैं। ऐसे में फेरबदल की पूरी गुंजाइश है। 2021 में भी गुजरात में पूरी कैबिनेट बदल दी गई थी। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार मुख्यमंत्री को नहीं, केवल मंत्रियों को हटाया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उठाया गया है।

इसे भी पढ़े:दीवाली पर सिर्फ इतने देर ही पटाखे जलाने की इजाजत, आदेश जारी

इसे भी पढ़े:राजधानी रांची में गाड़ी चलाने वाले सावधान! जानें क्यों…

इसे भी पढ़े:20 साल बाद भारत में फिर होगा राष्ट्रमंडल खेल, कब और कहां… जानें

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...