Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि गढ़वा के अन्नराज डैम का जायजा लिया। उन्होंने डैम में पर्यटन के विकास व इको टूरिज्म के बारे में कई सुझाव और जानकारी हासिल करते हुये इसपर फोकस करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डैम में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। प्रकृतिक दृष्टिकोण से यह जगह बहुत ही सुंदर और मनमोहक है। इस डैम से अगल-बगल के 250-300 गांव में सिंचाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा इसको और भी बेहतर और विकसित करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया जिसपर राज्य सरकार द्वारा इस डैम के विकास की दिशा में जरूरी कार्रवाई कर रही है। इससे पहले मुख्य सचिव को गढ़वा परिसदन में DC शेखर जमुआर ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया, वहीं, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य सचिव के साथ सेवानिवृत IAS डॉ डीके तिवारी, DC शेखर जमुआर, SP दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम एवं गढ़वा के BDO एवं CO सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन, वित्त मंत्री पेश कर रहीं बजट, क्या बोलीं… जानें
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… देखें ताजा रेट
इसे भी पढ़ें :प्रयागराज से आ रही बस का मौ’त की घाटी में भयानक ए’क्सीडेंट(Video)
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…












