Ranchi : झारखंड की पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी ने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे इस पद पर नियुक्त होने वाली झारखंड की 8वीं राज्य निर्वाचन आयुक्त हैं। प्रशासनिक सेवा में लगभग चार दशकों का अनुभव रखने वाली अलका तिवारी राज्य और केंद्र सरकार के कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। मुख्य सचिव रहते हुये उन्होंने नीति-निर्माण और सुशासन को नई दिशा दी थी। उनकी नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि राज्य में पंचायत और नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया और भी पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावशाली होगी।








