- 14 घंटों के लिए बंद रहेगी बैंकों की RTGS सेवा
kohramlive desk : बैंकों द्वारा पैसे की आनलाइन लेनदेन करनेवाले ग्राहक सावधान हो जाएं। शनिवार रात 12 बजे से पैसों के ऑनलाइन लेनदेन की RTGS यानी रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट सर्विस बंद हो जाएगी। RBI के अनुसार, 14 घंटे के लिए इसे बंद किया जाएगा। इस दौरान ग्राहक वैकल्पिक सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत
इस वजह से बंद होगी सर्विस
दो लाख रुपये से अधिक राशि भेजने के लिए उपयोग होने वाली इस सर्विस के बंद होने का कारण इसके ‘डिजास्टर रिकवरी’ समय को और बेहतर करने के लिए तकनीकी रूप से इसे उन्नत बनाना है। इस दौरान ग्राहक 2 लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :#Tamil एक्टर विवेक का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
रिजर्व बैंक ने यह किया स्पष्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि सदस्य बैंक अपने ग्राहकों को इसके अनुसार अपने भुगतान संचालन की योजना के लिए सूचित कर सकते हैं। आरटीजीएस सुविधा पिछले साल 14 दिसंबर से 24 घंटे उपलब्ध है। इसके साथ भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां यह सुविधा 24 घंटे काम करती है।
इसे भी पढ़ें :इस शख्स ने किया दावा-अपना बासी यूरीन पीने से सुधरी सेहत






