spot_img
spot_img
spot_img

आकाश अंबानी ने पीएम मोदी से किया वादा… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : देश में 5जी लॉन्च हुए अभी एक साल ही हुआ है और पिछले साल भर में भारत, रिलायंस जियो के दम पर दुनिया में 5जी नेटवर्क के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। रिलायंस जियो ने हर 10 सेकेंड प्रति सेल की दर से पिछले साल भर में करीब 10 लाख 5जी सेल देश भर में लगाए हैं। देश के कुल 5जी नेटवर्क का 85 फीसदी हिस्सा रिलायंस जियो ने खड़ा किया है। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में यह जानकारी दी।

पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर विजन का जिक्र करते हुए आकाश अंबानी ने कहा, “आपने हमें भारत को हाईटेक तरीके से आत्मनिर्भर बनाने को कहा था। हमने इस पर काम किया है, जियो का 5जी रोलआउट 100% इन-हाउस 5G स्टैक पर काम करता है, जिसे पूरी तरह से भारतीय प्रतिभाओं ने डिजाइन और विकसित किया है। 12 करोड़ से अधिक 5जी उपभोक्ताओं के साथ आज भारत दुनिया के शीर्ष तीन 5जी सक्षम देशों में से एक है।”

दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू ऑप यूनिटी के बारे में बात करते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि,” प्रधानमंत्री से वादा करते हैं कि हम प्रौद्योगिकी की शक्ति के जरिए एक डिजिटल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाएंगे। जो प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी की ताकत से भारत को दुनिया में सबसे समृद्ध, तकनीकी रूप से उन्नत, समावेशी और सामंजस्यपूर्ण राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करेगी। आईएमसी के सभी युवा डिजिटल उद्यमियों, युवा डिजिटल इनोवेटर्स और युवा डिजिटल स्टार्ट-अप की ओर से, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम भारत के अमृत काल के दौरान इस सपने को साकार करने के लिए जीतोड़ प्रयास करेंगे।”

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...