रांची : आजसू ने पार्टी को मजबूती देने के इरादे से मंगलवार को नई टीम की घोषणा की। जिलाध्यक्षों व जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों की नई टीम तैयार की गई है। सभी को पार्टी की मजबूती पर काम करने को कहा गया है। साथ ही नई टीम को प्रोत्साहित भी किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की स्वीकृति के बाद पार्टी ने सभी जिलों के जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। संजय महतो को रांची का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलों में अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष और प्रधान सचिव भी नियुक्त किये गये हैं। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि नए चेहरों के साथ-साथ अनुभव का भी ख्याल रखा गया है।
रांची : हकीम अंसारी एवं भरत कांशी साहू (कार्यकारी अध्यक्ष), सुकरा सिंह मुंडा (प्रधान सचिव), बोकारो : अशोक कुमार महतो, कार्तिक गोराई एवं लक्ष्मण प्रताप सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), सपन ङ्क्षसह चौधरी (प्रधान सचिव), धनबाद : हलधर महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), गिरिडीह : संजय कुमार साहू एवं सुमित गौरव (कार्यकारी अध्यक्ष), छगन महतो (प्रधान सचिव), पूर्वी सिंहभूम : फणीभूषण महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), बुद्धेश्वर मुर्मू (प्रधान सचिव), पश्चिमी सिंहभूम : संतोष महतो एवं सुजीत गिरी (कार्यकारी अध्यक्ष), चंद्रमोहन सिंहकू (प्रधान सचिव), सरायकेला खरसावां : अशोक साव उर्फ मांझी साव (कार्यकारी अध्यक्ष), असत सिंह पात्र (प्रधान सचिव), जामताड़ा : निमय सेन गुप्ता (कार्यकारी अध्यक्ष), साहेबगंज : अनूप रंकराज (कार्यकारी अध्यक्ष), मोहम्मद साईबान (प्रधान सचिव), पाकुड़ : मिथिलेश ठाकुर (प्रधान सचिव), पलामू : सनातन महतो (कार्यकारी अध्यक्ष), नरेंद्र कुमार तिवारी (प्रधान सचिव)।
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर गैंगस्टर की हनक देख सनक गये SDM, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : 60 डिसमिल जमीन न बन जाये जी का जंजाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…














