spot_img
spot_img

अजित पवार की दादी कद्दावर नेता, पत्नी इस नामी परिवार से… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान हादसे में निधन हो गया। इस हादसे में उनके साथ पांच अन्य लोगों की भी जान गई। महाराष्ट्र और पूरे देश में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। अजित पवार को महाराष्ट्र का छह बार का डिप्टी CM और राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे के रूप में जाना जाता है। राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद उनका जीवन और कार्यक्षेत्र व्यक्तिगत क्षमता और संघर्ष से जुड़ा रहा। अजित पवार की दादी शारदाबाई पवार पुणे लोकल बोर्ड की निर्विरोध सदस्य, महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक कामों में सक्रिय, कद्दावर नेता मानी जाती थीं। पिता अनंतराव पवार बॉम्बे में ‘राजकमल स्टूडियो’ में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वी. शांताराम के सहयोगी रहे। पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पद्मसिंह बाजीराव पाटिल की बहन, यानी नामी और राजनीतिक रूप से प्रख्यात परिवार से है। शरद पवार की मां शारदाबाई महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक सुधार में सक्रिय, बारामती महिला उत्कर्ष समिति में काम किया, 1938 में लोकल बोर्ड में निर्विरोध चुनी गईं। उनकी मां का नाम आशा पवार है। दो बच्चे पार्थ और जय पवार हैं। शरद पवार के भाई-बहनों में से कई सदस्य व्यापार और मीडिया से जुड़े हैं। परिवार के इतिहास में सामाजिक कार्य और राजनीतिक सक्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...