Kohramlive : महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार से पहले काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया। इसके बाद उन्हें बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। इस दौरान ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, बेटे पार्थ और जय पवार, भतीजे रोहित पवार और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार, CM देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे व सांसद प्रणिती शिंदे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे बारामती पहुंचे।
वहीं, चार्टर प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार के पीएसओ विदीप दिलीप जाधव का अंतिम संस्कार सतारा स्थित उनके पैतृक गांव में किया गया, जहां उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। पूरे प्रदेश में शोक की लहर है और बारामती में भारी जनसमूह के बीच अजित पवार को भावभीनी अंतिम विदाई दी गई।









