Ranchi : 10वीं क्लास की छात्राओं के साथ ओछी और जलील हरकत करने वाली धनबाद के डिगावाडीह कार्मेल स्कूल की प्रिसिंपल को दंडित करने की मांग की गई है। यह मांग झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने की है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के नाम भेजे गये मांग पत्र में अजय राय ने कहा कि धनबाद के डिगावाडीह कार्मल स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्राओं ने पेन डे मनाया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के शर्ट पर संदेश लिखे। स्कूल प्रबंधन को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने छात्राओं को बुलाकर उनकी शर्ट उतरवा दी। छात्राओं ने इसका प्रतिरोध किया, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उनकी एक नहीं सुनी। वहीं बिना शर्ट केवल ब्लेजर पहनकर छात्राओं को घर जाने के लिए कहा गया। इससे कई छात्रायें शर्मसार हो गई। कुछ छात्राओं ने तो अपने घर से दूसरे शर्ट मंगवाया और उसे पहन घर गई। बिना शर्ट सिर्फ ब्लेजर पहने घर पहुंची छात्राओं को देख-सुन उनके गार्जियनो का गुस्सा उबाल पर आ गया। अजय राय ने कहा कि इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें दंडित किया जाये।
अजय राय बोले, बिना शर्ट छात्राओं को घर भेजना शर्मनाक…
Date:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…
Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...
पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...
चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…
Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...
उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…
Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...
DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…
Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...







