spot_img
spot_img
spot_img

अजय राय बोले, फीस के नाम पर लूट नहीं चलेगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की राजधानी से एक पुरजोर आवाज उठी है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली के खिलाफ सरकार को ललकारा है। उन्होंने कहा कि बगैर अनुमति के फीस में मनमानी बढ़ोतरी कर दी गई, एनुअल चार्ज, री-एडमिशन फीस और ट्यूशन के नाम पर अतिरिक्त शुल्कों की जबरन वसूली हो रही है। ये सब कुछ झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम 2017 का खुला उल्लंघन है, जिसके मुताबिक बिना सक्षम प्राधिकरण की मंज़ूरी के कोई भी शुल्क नहीं बढ़ाया जा सकता।

अजय राय ने दो-टूक चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाया, तो अभिभावक सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। यह सिर्फ फीस का मामला नहीं, बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। राय ने सवाल उठाया कि विधानसभा में चर्चा के बावजूद आज तक किसी जिले में DC स्तर पर कोई बैठक नहीं हुई। क्या ये शिक्षा से जुड़ी समस्या नहीं, या फिर बच्चों की चीखें सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचतीं?

अजय राय की 3 अहम मांगें

  • शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।
  • वर्तमान सत्र में की गई फीस वृद्धि पर रोक लगाई जाये।
  • प्रत्येक जिले में फीस रेगुलेटरी कमेटी गठित हो, ताकि निगरानी हो सके।

 

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बिजली देगी झटका, एक मई से…

इसे भी पढ़ें :पुलिस लाइन में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, जवान की मौ’त…

इसे भी पढ़ें :दिन में खोदा डोभा, रात में भर दिया… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...