Ranchi : झारखंड के अजय हेंब्रम आज लंदन में बेहद खुश हैं। आज उनका सपना साकार हो गया। पोटका जमशेदपुर के भाटिन गांव के रहनेवाले अजय ने लंदन के यूनिवर्सिटी में डिस्टींक्शन के साथ डिग्री हासिल की है। अजय कहते हैं कि भला हो युवा सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन का जिन्होंने हम जैसे युवाओं को पढ़ाई कर वैश्विक मंच पर अपना झंडा गाड़ने का मौका दिया। अगर मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना शुरू नहीं किया जाता तो यह सफलता हासिल करना नामुमकिन था। अब हमलोग यहां के लोगों के बीच अपने समाज, राज्य और देश की और भी बेहतर छवि बनाने की कोशिश करेंगे।
इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर अजय से कहा कि बाबा दिशोम गुरुजी कहा करते हैं कि गरीब और वंचित समाज के युवाओं को शिक्षा के अवसर मिलते हैं तो सिर्फ वो ही नहीं, उनका घर, गांव और समाज भी आगे बढ़ता है। आप सदैव अपनी मेहनत और लगन से सफलता की बुलंदियों को छूते रहें। झारखंड के युवाओं के साथ उनका यह भाई हमेशा खड़ा है और रहेगा।
शानदार अजय!
आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी हमेशा कहा करते हैं कि गरीब और वंचित समाज के युवाओं को शिक्षा के अवसर मिलते हैं तो सिर्फ वो ही नहीं, उनका घर, गांव और समाज भी आगे बढ़ता है।
आप सदैव अपनी मेहनत और लगन से सफलता की बुलंदियों को छूते रहें। उज्ज्वल भविष्य की आपको अनेक-अनेक बधाई और… https://t.co/SyjpCZNz5j— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 8, 2023
सरकारी खर्चे पर वंचित वर्ग से 50 युवा विदेश में कर रहे पढ़ाई
मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत अब तक राज्य के 50 युवक-युवती ब्रिटेन के विभिन्न यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं या कर रहें हैं। जिन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली है उनमें से कुछ विदेश में ही नौकरी कर रहे हैं और कुछ देश में ही उच्च संस्थानों में जॉब कर रहे हैं। इनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इन सभी को राज्य सरकार शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। देश भर में पहली बार सीएम के मार्गदर्शन में इस तरह की छात्रवृत्ति योजना झारखंड में लागू की गई है।
Yay! Finally got my PG degree with Distinction, from Ravensbourne University, London.
Extremely grateful to Hon’ble CM @HemantSorenJMM Sir, Hon’ble @ChampaiSoren Sir, and Jharkhand Govt for making it possible with their visionary approach. Saluting my Parents for their struggle. pic.twitter.com/9ye6k5Gxzq
— Ajay Hembram (@AjayHem88566040) December 7, 2023
इसे भी पढ़ें : TMC सांसद महुआ मोइत्रा की छिन गई लोकसभा सदस्यता.. जानें








