spot_img

अजय दास का दावा महामंडलेश्वर पद से हटायी गयी ममता कुलकर्णी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महाकुंभ में किन्नर अखाड़े द्वारा ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाये जाने के बाद विरोध जारी है। अखाड़ों के साधु-संतों द्वारा इस बात पर कड़ा ऐतराज जताने पर अजय दास ने एक पत्र जारी किया है। अजय दास ने पत्र में खुदको किन्नर अखाड़े का संस्थापक बताया। अजय दास के दावे के मुताबिक ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से मुक्त कर दिया गया है। वहीं उन्हें ये पद दिलाने वाली आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था और उनकी जानकारी के बिना उन्हें महामंडलेश्वर बनाया था। वहीं संन्यास बिना मुंडन संस्कार के मान्य नहीं होता।

इधर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्रवाई अनुचित है। उन्होंने कहा कि अजय दास को किन्नर अखाड़े से पहले ही निकाला जा चुका है, वह किस हैसियत से कार्रवाई कर सकते हैं। वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा कि हम लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ हैं। अजय दास हैं कौन? हम इन्हें नहीं जानते।

Image

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...