spot_img
spot_img
spot_img

नये रंग और ब्रांडिंग के साथ नजर आयेगी एयर इंडिया, कब से… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एयर इंडिया अपने ब्रांड कलर, लोगो और अन्य चिन्हों में बदलाव कर सकती है, इसका खुलासा 10 अगस्त को एक इवेंट में किया जा सकता है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया संभवत 10 अगस्त को एक समारोह में बदलाव के एक नये युग की शुरुआत कर सकती है। कंपनी अपने नये लोगो और ब्रांड कलर में बदलाव का ऐलान कर सकता है। इससे पहले खबर आई थी कि एयरलाइन को जल्द ही नए प्रतीक चिह्न मिलेंगे जिसमें लाल, सफेद और बैंगनी रंग का इस्तेमाल होगा। लाल और सफेद एयर इंडिया के ब्रांड चिह्नों में अब भी शामिल हैं, वहीं बैंगनी रंग विस्तारा ब्रांड से लिया जाएगा। बीते साल के दिसंबर माह में टाटा समूह ने कंपनी के लिए रीब्रांडिंग करने के लिए लंदन स्थित ब्रांड और डिजाइन कंसल्टेंसी कंपनी फ्यूचरब्रांड्स को काम पर रखा था। इसी साल अप्रैल में CEO कैंपबेल विल्सन के एक आंतरिक संचार में कहा गया था कि AIR INDIA एक नये ब्रांड कलर, केबिन इंटीरियर, चालक दल की वर्दी और प्रतीक चिन्ह जैसी नई सेवाओं की एक पूरी शृंखला का अनावरण करेगी।

गौरतलब है कि टाटा संस ने साल 2022 में 27 जनवरी को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से घाटे में चल रही एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। समूह की ओर से घोषणा की गई कि एयर इंडिया और विस्तारा का एक इकाई में विलय कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के मार्च 2024 तक पूरा होने का अनुमान है। विलय के बाद बनने वाली नई इकाई में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत होगी। इसके अतिरिक्त एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया का भी विलय कर सिंगल लो कॉस्ट कैरियर एयरलाइन बनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें :यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव”, बनेगा ऐतिहासिक गवाह… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :डॉक्टरों के लिये बेहतरीन मौका, मिलेगी 6 लाख सैलरी, 22 को इंटरव्यू… जानें डिटेल

इसे भी पढ़ें :OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने होगा लॉन्च… खासियत जानें

इसे भी पढ़ें :SSC CHSL 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां करें चेक…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम विभाग ने किया अलर्ट, अगले तीन दिनों तक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...