spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में लोगों का गुस्सा उबाल पर… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची(Ranchi) के रातू थाना क्षेत्र स्थित झखराटांड़ की बेटी राजनंदिनी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गोलबंद हुये लोगों का आज धैर्य टूट गया और सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये। संकट मोचन मंदिर झखराटांड़ से शुरू हुआ कैंडल मार्च काठीटांड़ चौक तक पहुंचा। हाथों में मोमबत्तियां, आंखों में आंसू और तख्तियों पर लिखा—“Justice for Rajnandini”।  प्रदर्शनकारियों ने अमरेश पाठक को इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताते हुये उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

Ranchi के काठीटांड़ चौक पर हुआ माहौल गर्म 

वहीं, सुबोध पाठक और राहुल पाठक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग उठी। लोगों का आरोप है कि प्रभावशाली पहुंच के कारण आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। काठीटांड़ चौक पहुंचते ही माहौल और उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के पुतले जलाये और “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे देर तक गूंजते रहे। कई महिलाएं भावुक हो गईं, “राजनंदिनी हमारी भी बेटी थी, न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे।” मार्च के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी कि 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो चक्का जाम और उग्र आंदोलन होगा।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : ‘जनता दरबार’ में रांची के DC गरजे, ये दिया अल्टीमेटम…

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : पुरूलिया से ब्राउन शुगर लाकर रांची में सप्लाई, ऐसे खुला राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...