Kohramlive Desk : PIA की ओर से विमानों के केबिन क्रू के लिए एक नया नियम बनाया है। जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपने क्रू मेंबर्स के लिए एक तुगलकी फरमान जारी किया है। इस फरमान के मुताबिक, अब PIA के क्रू मेंबर्स यानी एयर होस्टेस को अब फ्लाइट में अंडरगारमेंट्स पहनना अनिवार्य है। इसके लिए बकायदा सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना का हवाला देते हुए इस आदेश को सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
सादे ड्रेस पहनने की हिदायत दी
PIA का कहना है कि केबिन क्रू मेंबर्स की पोशाक के कारण एयरलाइंस की छवि खराब होने के साथ ही यात्रियों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के जीएम आमिर बशीर ने अपने निर्देश में कहा है कि ‘यह बहुत ही चिंता की बात है कि कुछ केबिन क्रू यात्रा करते समय होटलों में रहने और विभिन्न प्रकार के दौरे के दौरान कैजुअल कपड़े पहनते हैं। इस तरह की ड्रेसिंग यात्रियों पर एक खराब प्रभाव छोड़ती है। यह व्यक्ति की नकारात्मक छवि को चित्रित करती है’। उन्होंने केबिन क्रू को उचित अंडरगारमेंट्स के ऊपर अनिवार्य रूस से सादे ड्रेस पहनने की हिदायत दी है। बशीर ने कहा है कि पुरुषों और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़े हमारी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय नैतिकता के अनुसार होने चाहिए। आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए अधिकारियों को केबिन क्रू मेंबर्स की निगरानी का निर्देश दिया गया है। ऐसे में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के इस आदेश को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इसे भी पढ़ें :गर्दन काटने में माहिर मोस्ट वांटेड राजू शर्मा का क्या किया पुलिस ने… देखें
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @29.09.2022 : जानिए किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल
इसे भी पढ़ें : पशुधन विकास योजना को लेकर सीएम हेमंत का बड़ा फैसला, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : ST-SC और OBC के 410 आवेदनों को मिलेंगे 16.78 लाख… देखें












