spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गर्दन काटने में माहिर मोस्ट वांटेड राजू शर्मा का क्या किया पुलिस ने… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh (Prince Verma) : कोयलाचंल के बड़े गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव (अब मृत) के मेन शूटर राजा सिंह की गर्दन काट रातों-रात अपराध जगत में एक खौफ के तौर पर उभरा कुमार शिवेंद्र उर्फ शिव शर्मा उर्फ राजू शर्मा को दबोच लिया गया। इसी तरह बेगुसराय में एक्टिव पांडेय गिरोह के सदस्य दिलीप गुप्ता की हत्या कर दी थी। पलामू के पांकी में जीतू गुप्ता मर्डर केस में भी राजू का नाम उछलकर सामने आया। बोकारो और रामगढ़ में बम मार कर खौफ पैदा कर दी। शूटर राजू शर्मा को झारखंड की ATS टीम और रामगढ़ पुलिस ने साझा अभियान चलाकर पकड़ा। राजू पटना में पनाह ले रखा था। किसी भी आउट सोर्ससिंग साइट पर बम मार वहां से अवैध उगाही करना उसकी फितरत थी। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह से उसके गहरे ताल्लुकात हैं।

अपराध जगत में उसके कई किस्से हैं। वैसे झारखंड के रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू, रामगढ़ जिलों में उसके खिलाफ 9 संगीन मामले दर्ज हैं। वह मोस्ट वांटेड था। फरार राजू शर्मा रामगढ़ में अपनी हुकूमत कायम करने के इरादे से खुलकर गुंडागर्दी कर रहा था। वैसे रामगढ़ में पांडेय और श्रीवास्तव गैंग की गुंडई की कहानी रह-रह कर सामने आती रहती है। राजू शर्मा ने कुछ दिन पहले रामगढ़ में एक आउट सोर्ससिंग कंपनी के अहाते में बम मार सनसनी फैला दी थी। इसके बाद से ही वह रामगढ़ पुलिस कप्तान पियुष पांडेय की रडार पर आ गया था। ATS की टीम पहले से उसके पीछे पड़ी हुई थी। वह झारखंड से भाग कर बिहार में पनाह ले रखा था। आखिरकार पुलिस ने उसे बिल से खोज निकाला। गिरफ्तार राजू शर्मा बेगुसराय के मंझौली ओपी क्षेत्र के चीरिया बरियारपुर का रहनेवाला है। सुनें क्या बोले रामगढ़ के पुलिस कप्तान पियुष पांडेय…

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में गुंडई करने वाले की दुकान पर चला बुलडोजर… देखें

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @29.09.2022 : जानिए किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...