spot_img

एयर एंबुलेंस हा’दसा : एक ही परिवार के बुझ गये तीन दीप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chatra : झारखंड के चतरा के करमटांड़ जंगल में हुये दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। इस हादसे में संजय साव, उनकी पत्नी अर्चना देवी और भांजे ध्रुव कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि एयर एंबुलेंस ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सोमवार शाम करीब 7 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद क्रैश की खबर ने परिवार और इलाके को तोड़कर रख दिया।

होटल हादसे के बाद जिंदगी से जंग

संजय साव पलामू के बकोरिया में होटल संचालक थे। आठ दिन पहले होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में वे गंभीर रूप से झुलस गये थे। उनका इलाज देवकमल अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फैसला हुआ। परिजनों ने करीब 8 लाख रुपये में एयर एंबुलेंस बुक की थी। किसे पता था कि यह सफर आखिरी साबित होगा।

2004 में पिता की नक्सलियों ने की थी हत्या

संजय साव मूल रूप से लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के रखात गांव के रहनेवाले थे। साल 2004 में नक्सलियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी। पिता के जाने के बाद बिखरे परिवार को संजय ने संभाला, कारोबार खड़ा किया और परिवार की जिम्मेदारी उठाई। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। इस हादसे ने दो नाबालिग बच्चों को अनाथ कर दिया। एक साथ मां और पिता दोनों का साया उठ गया। घर में कोहराम मचा है। दादा बालेश्वर साहू और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का हाल बेसुध है।

 

 

DEATH IN A PLANE CRASH

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...