सरायकेला : हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात। खेत के किनारे रखे धानों को तितर-बितर कर किया नष्ट। वहीं खेत में लगी फसलों को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया। इससे किसानों को पहुंचा लाखों का नुकसान। यह वाकया हुआ सरायकेला के ईचागढ़ में सालुकडीह, मानकीडीह और तिरुलडीह थाने के पांडरा, चोकेगढ़िया सहित गांवों में। गांव वालों ने बताया कि इन इलाकों में अहले सुबह तीन बजे जंगली हाथियों का झुंड आया और फिर खेत में लगी फसलों को नष्ट कर दिया।
इसे भी पढ़ें : रोड निर्माण में लगे ट्रैक्टर, JCB को फूंका, PLFI पर शक की सूई
किसानों ने मुआवजे की रखी मांग
हाथियों के चले जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने देखा कि उनके खेत और लगी फसलें बर्बाद हो गई। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पीड़ित किसानों में मुआवजा राशि की मांग की है। किसानों ने बताया कि ईचागढ़ और इसके आसपास के इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। हाथी धान की फसलों के साथ-साथ घरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। हाथियों को भगाने में वन विभाग अभी तक नाकाम साबित हुआ है।
इसे भी पढ़ें : ऐसा क्या कहा पूर्व मंत्री ने BDO से, शिकायत पहुंची डीसी के पास












