साहिबगंज : Tempo पलटने से युवक की मौत : नए साल के पहले दिन की सुबह-सुबह घटा दर्दनाक सड़क हादसा। ससुराल से अपने घर आ रहे युवक की हो गई मौत। टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और टेंपो के ऊपरी भाग का एक छड़ युवक के सिर में घुस गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : नववर्ष पर CM की अपील, विकास यात्रा में सरकार के सहभागी बनें
Tempo हादसा : परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
युवक की पहचान अमरनाथ यादव उर्फ हक्कु यादव के रूप में हुई। वह जिले के करणपुरातो स्थित अपनी ससुराल से साहिबगंज अपने घर कमलटोला टेंपो से लौट रहा था। तभी बांसटोला के पास टेंपो पलट गया और उसकी मौत हो गई। साल के पहले दिन युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के एक होटल में ठहरे 11 विदेशी कोरोना पॉजिटिव, होटल सील










