Kohramlive : वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती की प्रक्रिया 6 फरवरी से बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बिहार और झारखंड के इच्छुक उम्मीदवार https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च को होगी। इससे पहले भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने स्कूल-कॉलेज जाकर छात्रों को अग्निवीर में भर्ती के लिये जगा गये।
यह होनी चाहिए योग्यता
- उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच होना जरूरी है।
- केवल अविवाहित उम्मीदवार (पुरुष-महिला) अग्निवीरवायु के रूप में पात्र होंगे। वहीं, जिनकी सगाई हो चुकी है, उन्हें चार साल की निर्धारित अवधि तक शादी न करने का वचन लेना होगा।
- उम्मीदवारों को शिक्षाशास्त्र से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/ समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50%, कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से
उत्तीर्ण होना चाहिये। - विज्ञान विषयों के अलावा अन्य केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट / 10-2 / समकक्ष परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- पुरुष उम्मीदवारों का न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी होना आवश्यक है।
- पुरुष उम्मीदवारों की छाती की परिधि न्यूनतम 77 सेमी और छाती का विस्तार कम से कम 05 सेमी होना चाहिये। वहीं महिला उम्मीदवारों की छाती की दीवार 05 सेमी की न्यूनतम विस्तार सीमा के साथ अच्छी तरह से आनुपातिक और अच्छी तरह से विकसित होनी चाहिये।
- उम्मीदवार की सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिये, मतलब प्रत्येक कान के अलग-अलग 6 मील की दूरी से बलपूर्वक फुसफुसाहट सुनने में सक्षम होना चाहिये। दांतों में स्वस्थ मसूड़े होने चाहिये।
- नारकोटिक ड्रग्स एवं साईकोट्रॉपिक पदार्थ का सेवन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा।
- परीक्षार्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, अतिरिक्त कौशल/ योग्यता/ उपलब्धि, पात्रता का सत्यापन, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन आदि चरणों के माध्यम से किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : HEC का नाम बदलकर अडाणी का नेमप्लेट लगा देंगे : राहुल गांधी
इसे भी पढ़ें : एक साथ 149 स्कूली बच्चों की हालत खराब… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें
इसे भी पढ़ें : मासूम ताराकुल शेख के घर मचा कोहराम… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अंचल निरीक्षको का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : परीक्षा केंद्रों पर जाने से पहले यह जरूर जान लें…










