spot_img
spot_img
spot_img

Tweet के बाद नेशनल शूटर के लिए आगे आए सोनू सूद, भेजी जर्मन राइफल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DHANBAD : लॉकडाउन में मुसीबत में फंसे लोगों की मदद में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हर प्रकार से आगे आते रहे हैं। अब उन्होंने झारखंड के धनबाद की राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका लायक को ढाई लाख रुपये की जर्मन राइफल भेजी है। खुद की राइफल नहीं होने की वजह से कोनिका को दोस्तों से उधार मांगकर टूर्नामेंट खेलना पड़ता था।

Read More :  Garhwa : आदमखोर बना भालू, 2 सगे भाई समेत 3 को मार डाला

कोनिका ने मांगी थी मदद

कोनिका ने ट्वीट कर सोनू सूद से मदद मांगी थी। धनबाद की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी कोनिका लायक की माली हालत  ऐसी नहीं थी कि वह खुद की राइफल खरीद सके। कभी दोस्तों से मांगकर वह टूर्नामेंट में भाग लेती थी।

Read More :कोर्ट-कचहरी का चक्कर खत्म, रांची में अब 50 रुपये में शादी का कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

10 मार्च को सोनू ने किया था वादा

10 मार्च को सोनू सूद ने कोनिका को ट्विट कर राइफल देने का वादा किया था। यह राइफल जर्मनी से आने की वजह से धनबाद पहुंचने में देर हुई। कोनिका ने बताया कि 24 जून को यह राइफल उनके पास पहुंच गई। कोनिका ने कहा कि सोनू सूद ने खुद वीडियो कॉल कर उनसे बात भी की थी। अब वह मन लगाकर प्रैक्टिस कर पाएंगी।

Read More :खेत में मिली अधेड़ की लाश, सीने पर मिले जख्म के निशान

ट्रेनिंग का खर्च भी देंगें सोनू

कोनिका ने बताया कि सोनू सूद ने कोलकाता में उनकी ट्रेनिंग का इंतजाम कराया है। कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जयदीप कर्मकार शूटिंग अकादमी में कोनिका ट्रेनिंग लेंगी। इसका खर्च भी सोनू सूद ही वहन करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में...

भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नशामुक्त झारखंड अभियान...