PALAMU : शनिवार की सुबह खेत में एक अधेड़ की लाश मिली है। अधेड़ के सीने पर करंट से जले का निशान मिला है। वो मानसिक रूप से विक्षिप्त था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जीतेंद्र भुइया के रूप में की गई है। यह घटना पाटन प्रखंड स्थित सिकी गांव की है।
थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने कहा
पाटन के थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि जीतेंद्र भुइया विक्षिप्त था और वो अपने साढू के यहां पोखराहा आया हुआ था। रात करीब 10 बजे घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह खेत से उसकी लाश देखा गया। आशंका जताया जा रहा है कि खेत में गिरे बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हुई है।
Read More : #CM के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)
Read More : जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल














