spot_img
spot_img
spot_img

बिल्डर की बीवी को गोली मा’र खुद को भी मिटा डाला, उलझन में पुलिस… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिल्डर की बीवी रेणु को गोली मारने के बाद आशीष ने खुद को भी मिटा लिया। उसने अपने घर की छत पर जाकर खुद को गोली मार ली। शुरू में किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर रेणु को किसने और क्यों गोली मारी। रेणु का कातिल कौन हो सकता है। पूरे मोहल्ले में तहलका मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला। गोली मारते युवक आशीष की पहचान कर ली गई। पुलिस आशीष के घर पहुंची तो पता चला कि उसने भी छत पर खुद को गोली मार ली है। जल्दबाजी में उसे पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मर्डर और सुसाइड के पीछे दफन राज को बेनकाब करने की खातिर पुलिस ने रेणु और आशीष के मोबाइल को जब्त कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से कुछ क्लू मिल सके। वहीं दोनों के घरवालों से पूछताछ की जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के डाबड़ी में हुई।

घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार कुछ साल पहले बिल्डर की बीवी रेणु गोयल और आशीष एक जिम में मिले थे। दोनों एक दूसरे को बीते कुछ साल से जानते थे। दोनों दोस्त थे। रेणु अपने पति और दो बच्चों के साथ वैशाली इलाके में रहती थी। उसके पति बिल्डर हैं। गृहिणी रेणु को बीते गुरुवार की रात पौने नौ बजे के करीब डाबड़ी इलाके में गोली मार दी गई। इस बात की फैली खबर के बाद रेणु के घरवाले मौके पर पहुंचे और लहुलूहान रेणु को अस्पताल लेकर गये। वहीं रेणु का हत्यारा वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज को देख आशीष की पहचान कर ली। वह रेणु की हत्या कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस आशीष के घर पहुंची तो पता चला कि उसने भी खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया है। लगभग 22 साल का आशीष ऐसा क्यों कर गया, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने उस हथियार को बरामद कर लिया है, जिससे रेणु को गोली मारी गई और आशीष ने आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :महज एक हजार रुपये सुपारी लेकर मारी गोलियां, क्या बोल गये SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में धारा 144, जानें कब…

इसे भी पढ़ें :निलंबन मुक्त हुये तीनों कांग्रेसी विधायक, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें :शादी से मना करने पर बेरहमी से किया क’त्ल, क्या बोली पुलिस… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...