kohramlive desk : देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। आम आदमी की जेब हल्की होती जा रही है। दिल्ली में PNG की कीमतें बढ़ने के 12 घंटे से भी कम समय बाद CNG की कीमतों में इजाफा कर दिया गया। CNG की कीमत में प्रति किलो 2.50 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी के दाम 71.61 रुपये हो गए हैं।
कहां कितना है रेट
दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 74.17 रुपये प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 78.84 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम- 79.94 रुपये प्रति किलो
रेवाड़ी- 82.07 रुपये प्रति किलो
करनाल और कैथल- 80.27 प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 83.40 प्रति किलो
अजमेर, पाली और राजसमंद- 81.88 रुपये प्रति किलो।
PNG के दाम 4.25 रुपये प्रति किलो बढे
रसोई गैस के रूप में यूज होने वाली PNG भी महंगी हो गई है। सरकार ने अब PNG के दाम में 4.25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की सप्लाई करने वाली IGL कंपनी के मुताबिक नई बढ़ोतरी 14 अप्रैल से लागू हो गई है। इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर जिले मे में गुरुवार से पीएनजी के दाम 45.96 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) हो गए हैं। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब इसी दाम पर PNG मिलेगी।
IGL hiked the price of CNG in Delhi by Rs 2.5 per kg to Rs 71.61 per Kg from today
For Noida, Greater Noida & Ghaziabad, the CNG price has been hiked to Rs 74.17 per Kg, while in Gurugram, it will cost Rs 79.94 per Kg. pic.twitter.com/RQFulJEoFn
— ANI (@ANI) April 14, 2022
इसे भी पढ़ें : Horrible : छिपकली का गैंगरेप… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 660 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की होगी बहाली, जानें कैस करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : BSF के जवानों ने दिखाये जलवे, देखें..
इसे भी पढ़ें : शादी के घर से जवान लड़की को खींच ले जाने लगे जब पड़ोसी… देखें वीडीयो








