Kohramlive : बसंत के गुलाबी मौसम में जब होली की खुशियां हर आंगन में रंग बिखेरेंगी, तभी कुछ राशियों के जीवन में भी खुशियों के नये रंग घुलने वाले हैं। कर्मफलदाता शनि देव 29 मार्च की रात 11 बजकर 01 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, और यह परिवर्तन कुछ जातकों के लिये बढ़िया अवसर लेकर आयेगा। शनि देव का यह गोचर चांदी के पायों के साथ होगा, जिसका अर्थ है कि कुछ राशियों के लिये यह समय समृद्धि, उन्नति और सफलता की सौगात लायेगा। जब भी शनि चंद्र राशि से दूसरे, पांचवें और नवम भाव में आते हैं, तो इसे ‘चांदी का पाया’ कहा जाता है। इस बार तीन भाग्यशाली राशियां इस शुभ परिवर्तन का भरपूर लाभ उठाने वाली हैं। आइए जानते हैं, किसके जीवन में यह परिवर्तन वरदान साबित होगा—
कर्क राशिः भाग्य का साथ, तरक्की की राह
- शनि देव आपके नवम भाव में गोचर करेंगे और चांदी के पाये के साथ आने के कारण आपके जीवन में सौभाग्य के द्वार खुलने की पूरी संभावना है। इस गोचर के प्रभाव से—
- करियर में अपार सफलता मिलेगी।
- आय में वृद्धि होगी और अप्रत्याशित धन लाभ संभव।
- विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को सफलता।
- व्यापारियों को बड़े लाभकारी सौदे मिल सकते हैं।
- पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशिः मेहनत का मिलेगा मीठा फल
शनि देव आपके पंचम भाव में प्रवेश कर, जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लायेंगे। यह गोचर आपके लिए कई मायनों में शुभ साबित होगा—
- नौकरी में तरक्की और सरकारी क्षेत्र में उच्च पद की संभावना।
- विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियाँ।
- निवेश से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद।
- आत्मविश्वास में वृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा।
- भूमि, भवन या वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए शुभ समय।
कुंभ राशिः धन की वर्षा और मान-सम्मान में इजाफा
शनि देव आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके आर्थिक जीवन में जबरदस्त सुधार होगा। इस परिवर्तन के प्रभाव से—
- धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
- रुके हुये कार्य पूरे होंगे और कमाई के नये स्रोत खुलेंगे।
- परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
- प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे।
- पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना।
🚨 विशेष ध्यान दें!
शनि का राशि परिवर्तन हर किसी के लिए अलग-अलग प्रभाव डाल सकता है। इसलिए इस अवधि में संयम और धैर्य बनाये रखें। शुभ फल को बढ़ाने के लिए शनि मंत्र का जाप करें और जरूरतमंदों की मदद करें।
👉 (Disclaimer: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। वहीं, इसके लिये Kohramlive.com जिम्मेदार नहीं है।
इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी
इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश
इसे भी पढ़ें :मंत्री बोली, बंद बेकन फैक्ट्री खुलेगी…
इसे भी पढ़ें :एलन मस्क से मिलने बाद PM मोदी ये पोस्ट कर गये….












