Hazaribagh(Sunil Sahu) : शीतलहरी के इस मौसम में कंबल पाकर असहाय, बेवश और गरीबों के चेहरे खिल उठे। उनके मुख से हौले से सिर्फ इतना ही निकला भला हो NTPC केरेडारी कोयला खनन परियोजना का। वहीं, परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई नेक और पुण्य काम नहीं। इस कड़ाके की ठंड में कंबल बांटने के साथ-साथ NTPC ने निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाना शुरू किया है। इस ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और बच्चों को होती है। सेहत पर फोकस जरूरी है। केरेडारी प्रभावित गांव बालादेवरी, कावेद एवं पांडू के अंबेडकर टोला गांव में गरीबों के बीच कंबल बांटे गये। NTPC ने करीब 4 हजार 500 कंबल बांटने की तैयारी की है। कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही गांवों में जरूरतमंदों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भविष्य में भी ऐसे नेक काम NTPC करता रहेगा।
कंबल वितरण समारोह केरेडारी परियोजना के अपर महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लु व अधिकारी अल्का पांडा सहित कई अन्य छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के छोरों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड… जानें
इसे भी पढ़ें : नये साल पर नया ऑफर, पूरा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें : झूठ बोल रिम्स में एडमिट हुआ मोस्ट वांटेड, धरा गया… जानें
इसे भी पढ़ें : देश की पहली अमृत भारत ट्रेन शुरू, झटका तक नहीं लगेगा… जानें
इसे भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो








