Uttar pradesh : उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ते देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य में टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस दौरान सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। बाजारों को भी पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया गया बता दे की योगी आदित्यनाथ खुद कोरोना संक्रमित हैं।
इसे भी पढ़ें : @Corona का कहर : घंटोंं तड़पता रहा मरीज, नहीं आया कोई डॉक्टर, CCTV में दिखी अमानवीयता
हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग में लिया गया फैसला
योगी आदित्यनाथ आज एक हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद यह फैसला किया गया कि दो दिन बाद यानी रविवार को उत्तर प्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। बिना मास्क के निकलने वाले लोगों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर दूसरी बार बगैर मास्क के पकड़े गए तो यह जुर्माना बढ़कर 10000 हजार हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में मास्क नहीं पहनने पर जो जुर्माना लगाया जाएगा वह अब तक देश में कहीं भी नहीं लगाया गया। अब हर जिले में रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने आदेश दिया है कि सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी की जाए। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी जिलों के बाजारों में व्यापक स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा।
इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…






