ट्रेंडिंग : चीन के बीजिंग में मंकी बी Virus संक्रमण के कारण एक शख़्स की मौत की सूचना सामने आई है। वहां की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग में जानवरों के एक डॉक्टर में मंकी वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनके संपर्क में आए सभी लोग अभी तक पूरी तरह सुरक्षित हैं। मृतक 53 साल के पशु चिकित्सक एक इंस्टीट्यूट में नॉन-ह्यूमन प्राइमेट्स पर रिसर्च कर रहे थे। पशु चिकित्सक ने कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन 27 मई को उनकी मृत्यु हो गई।
Read More : अल्ताफ को अंतिम गोली किसने और कैसे मारी, देखें…
1932 में हुई थी इस वायरस की पहचान
इस वायरस की पहचान 1932 में हुई थी। यह वायरस सीधे संपर्क और शारीरिक स्रावों के आदान-प्रदान से फैलता है। मंकी बी वायरस से संक्रमित मरीज़ों में मृत्यु दर 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत है। हर्पीस बी वायरस या फिर मंकी वायरस आमतौर पर वयस्क मैकाक बंदरों से फैलता है। इसके अलावा रीसस मैकाक, सुअर-पूंछ वाले मैकाक और सिनोमोलगस बंदर या लंबी पूंछ वाले मैकाक से भी यह वायरस फैलता है।
Read More : उपहार में बुके की जगह पौधा दें: CM HEMANT
लक्षण और बचने के उपाय
मनुष्यों में वायरस के संपर्क में आने के 1 महीने के भीतर लक्षण नज़र आने लगते हैं। कई बार ये लक्षण 3 से 7 दिनों में भी दिखाई दे जाते हैं। लक्षण कितनी तेज़ी से बढ़ता है ये संक्रमण कणों पर पर निर्भर करता है। ये हैं प्रमुख लक्षण : संक्रमण की जगह के पास फफोले पड़ जाना
घाव के पास दर्द होना, उस जगह का सुन्न हो जाना, खुजली होना, फ़्लू जैसा दर्द, बुखार और ठंड लगना। लक्षण शुरू होने के पहले दिन से 3 सप्ताह तक सांस लेने में कठिनाई हो सकती है और अगर संक्रमण बहुत अधिक है तो मृत्यु तक हो सकती है। बोस्टन पब्लिक हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट कहती है कि इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को अगर इलाज ना मिले तो लगभग 70% मामलों में मरीज़ की मौत हो सकती है। ऐसे में अगर आपको किसी बंदर ने काट लिया है या खरोंच दिया है तो हो सकता है कि वो बी वायरस का कैरियर है। ऐसी स्थिति में तुरंत प्राथमिक चिकित्सा शुरू कर देनी चाहिए। घाव वाली जगह को साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ़ करना सबसे ज़रूरी है।
Read More : रेप का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे












