Howrah : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में सुहागरात खत्म होते ही दुल्हन का सुहाग उजड़ने की खबर है। सुहागरात के बाद सुबह में दूल्हा फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामला बी गार्डेन थाना अंतर्गत शालीमार इलाके का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन और पुलिस इस खुदकुशी का कारण तलाशने में जुटे हैं। आखिर ऐसा किया हुआ कि दूल्हे को खुकुशी के लिए विवश होना पड़ा। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
सुबह में दुल्हन नहाने गई और दूल्हे ने लगा ली फांसी
सात दिसंबर को शालीमार के रहने वाले आदर्श साव (24) की शादी बैरकपुर की रहने वाली लड़की के साथ धूमधाम से हुई थी। शालीमार से बैरकपुर 150 लोग बारात में गए थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों की सहमति से ही शादी तय की गई थी। आठ दिसंबर को दुल्हन ससुराल पहुंची। गुरुवार को सुहागरात और शुक्रवार रात को बहू-भात का आयोजन था। शुक्रवार सुबह दोनों नींद से जागे। दूल्हे ने दुल्हन से नहाने के लिए कहा। करीब आधे घंटे बाद वो नहाकर कमरे में आई तो उसने देखा कि उसका पति फंदे से झूल रहा है। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई।
इसे भी पढ़ें : दुल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने तोड़ दी शादी… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े कारोबारी राधेश्याम थापर से लूट लिये 9.50 लाख
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : घर बैठे इस ऐप से निकालिए पीएफ का पैसा, ऐसे करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : डॉ.अनिल कुमार महतो बने JAC के नए अध्यक्ष, विनोद सिंह को उपाध्यक्ष का जिम्मा
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों जिलाधिकारी ने बतख और मुर्गियों को मारने का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों








