spot_img
spot_img
spot_img

रावण दहन कर CM हेमंत सोरेन ये बोल गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : विजयादशमी के पावन अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में एक अजीब सी उमंग, तरंग और उत्साह था। पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित शानदार रावण दहन समारोह में CM हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहे। CM ने दशहरे की बधाई देते हुये कहा, विजयदशमी बुराई पर अच्छाई, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये। उन्होंने यह भी कहा कि खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जो झारखंड की संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। CM हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को धन्यवाद देते हुये कहा कि राज्य सरकार सांस्कृतिक आयोजनों को आगे बढ़ाने और जीवंत बनाये रखने के लिये लगातार प्रयासरत है। CM ने यह पर्व सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश बताते हुये कहा कि झारखंड की जनता आपसी सहयोग और सामंजस्य से राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेगी। विजयादशमी सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा में प्रेरित करने वाला एक प्रेरक संदेश है।

इससे पहले CM हेमंत सोरेन ने बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण दहन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। उत्साह और श्रद्धा के इस पावन पर्व में हजारों लोग का हिस्सा बने। मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, रांची के विधायक सी. पी. सिंह और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडेय, JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, मोरहाबादी दशहरा कमेटी अध्यक्ष सुधीर उग्गल, चेयरमैन कुणाल अजमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेश खन्ना, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू, नरेंद्र प्रसाद साहू, पंचानंद कुमार, कंचन साहू, रवि साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...