Kohramlive Desk : गुरुवार को गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। गुजरात में बीजेपी ने रिकॉर्ड बहुमत हासिल किया है। 1960 में राज्य बनने के बाद से अब तक ऐसी जीत कभी किसी पार्टी को नहीं मिली थी। उधर, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा को हरा दिया है। उसे वहां बहुमत मिला है।
पीएम मोदी ने जनता का जताया आभार
चुनाव परिणामों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और हिमाचल के लोगों का शुक्रिया अदा किया है और शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत पर वहां की जनता का आभार प्रकट किया और कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उनके मुताबिक गुजरात भाजपा का हर एक कार्यकर्ता चैंपियन है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं था। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की वास्तविक मजबूती हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘धन्यवाद गुजरात। हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर पीएम ने ट्वीट किया, ‘भाजपा को स्नेह, समर्थन देने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद। हम प्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे, जनता के मुद्दे उठाएंगे।’
To all hardworking @BJP4Gujarat Karyakartas I want to say – each of you is a champion! This historic win would never be possible without the exceptional hardwork of our Karyakartas, who are the real strength of our Party.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022
अपडेट रिपोर्ट
गुजरात में शाम 5 बजे तक 139 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से भाजपा ने 120, कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी ने चार, समाजवादी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे। हिमाचल प्रदेश में 56 सीटों के नतीजों का ऐलान हो चुका है, जिनमें से 35 कांग्रेस, 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां भी तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं।
Thank you Gujarat. I am overcome with a lot of emotions seeing the phenomenal election results. People blessed politics of development and at the same time expressed a desire that they want this momentum to continue at a greater pace. I bow to Gujarat’s Jan Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022
गुजरात में शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को
गुजरात में शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर दोपहर 2 बजे होगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आगे की रणनीति पर काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने अपने विधायकों से कहा है कि जीत का प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद चंडीगढ़ चले जाएं। वहां से कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को राजस्थान या छत्तीसगढ़ राज्य में शिफ्ट कर सकती है, ताकि किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके। बता दें कि अकेले प्रधानमंत्री ने गुजरात में 39 रैलियों और सभाओं के जरिए 134 विधानसभा सीटों को कवर किया। भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह ने 23 रैलियों के जरिए 108 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया।
I thank the people of Himachal Pradesh for the affection and support for the BJP. We will keep working to fulfil the aspirations of the state and raise people’s issues in the times to come. @BJP4Himachal
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022
इसे भी पढ़ें :Himachal Election Result : नतीजे से पहले ही CM का इस्तीफा…
इसे भी पढ़ें :Giridih News : गोबर चुनने वाली से खुल गया बड़ा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM
इसे भी पढ़ें :बलिया के विकास का हजारीबाग में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से मिलने घर पहुंचा था सनी, इस हाल में मिला…देखें












