UP : जुदाई की पीड़ा जिंदगी में खालीपन ला देती है। लंबे अरसे के बाद मिलन की घड़ी भावुकता की बारिश करने लगती है। कुछ ऐसा ही हुआ यूपी के बांदा में पचोखर के पुरवा गांव में। आज से 12 साल पहले गिल्ला का बेटा रामबहादुर लापता हो गया था। रामबहादुर पाकिस्तान की जेल से छूटकर गुरुवार को घर लौटा तो लंबी जुदाई के बाद मिलन की घड़ी ने माता-पिता की जिंदगी के गुलशन को हरा-भरा बना दिया। उनकी आंखों से निकल रहे आंसू बहार आने की सूचना दे रहे थे। हालांकि रामबहादुर मानसिेक रूप से बीमार होने के कारण भावहीन दिख रहा था। वह किसी को पहचान नहीं पा रहा था। उसके जेहन में मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित अपनी ससुराल और पत्नी का नाम-पता ताजा था। वहां जाने को हुआ तो स्वजन व ग्रामीणों ने उसे समझा-बुझाकर रोक लिया।
2009 में हो गया था लापता
पिता गिल्ला बताते हैं कि रामबहादुर की शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम कीरतपुर निवासी गेंदाबाई से हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही वह उसे छोड़कर चली गई और वापस नहीं आई। इसके बाद उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। मई 2009 में नरैनी जाने की बात कहकर रामबहादुर लापता हो गया था।
जनवरी 2021 में मिली पाकिस्तान के लहौर जेल में बंद होने की सूचना
जनवरी 2021 में उसके पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद होने की सूचना मिली। 30 अगस्त को पाकिस्तान से रिहा होकर वतन लौटे रामबहादुर को अमृतसर में रेडक्रास सोसाइटी की देखरेख में रखा गया था। 11 दिन से स्वजन उसकी वापसी की राह तक रहे थे। उसे लेने प्रशासनिक टीम गई थी। माता-पिता उसके आने की बाट जोह रहे थे। गुरुवार सुबह से स्वजन घर के बाहर बैठे रास्ता निहार रहे थे। अतर्रा थाने में औपचारिकता पूरी कर टीम पौने चार बजे गांव पहुंची तो घर से चंद कदम पहले खड़े पिता गिल्ला ने सरकारी वाहन को रोका और रामबहादुर को उतरते देख सिसक पड़े, उन्होंने प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरा।
विरह वेदना में तड़प रही थी मां
ग्रामीणों संग रामबहादुर को लेकर पिता घर पहुंचे तो 12 साल से विरह वेदना में तड़प रही मां कुसुमा लिपटकर रो पड़ीं। साथ आए नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी, दारोगा सुधीर चौरसिया, हल्का लेखपाल खुशबू गुप्ता ने रामबहादुर की लिखित सिपुर्दगी पिता को दी। छोटा भाई मैकू भी रामबहादुर को देख रो पड़ा। भतीजे (मैकू के बेटे) अपने दादा को दूर से ही निहारते रहे। यह पूरा दृश्य सबको भावुक बना रहा था।
Read More : एक बोतल पानी के लिए मारा गया मिथिलेश, देखिए कैसे…
Read More : प्लास्टिक के बर्तन दाग लगने से हो गए हैं खराब, इन टिप्स को करें फॉलो
Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट
Read More : जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे
Read More : कैसे ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सामने आया खौफनाक वीडियो
Read More : ब्रह्मपुत्र नदी में आपस में टकराई दो नाव, कई लापता
Read More : 5 राज्यों में राज्यसभा की इतने सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…












