Delhi (Bhawna Thakur) : मामूली सी बात पर नौजवान लड़के अफरोज आलम की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश सोहेल को दबोच लिया गया। पुलिस को देखते ही सोहेल ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सोहेल के बायें पैर में गोली लगी। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे नई दिल्ली की द्वारिका पुलिस ने पकड़ा। अपने नाम का खौफ पैदा करना चाहता था। वह गैंगस्टर बनना चाहता था। बात बात पर फायरिंग कर देना और जान ले लेना उसकी फितरत बनती जा रही थी।

यहां याद दिला दें कि इसी साल 15 अक्टूबर को डाबरी थाना क्षेत्र के महावीर इनक्लेव रोड में अफरोज आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगभग 30 साल के अफरोज ने सोहेल और उसके साथी बिलाल उर्फ राजा की गुंडागर्दी पर एेतराज जताया था। यह दोनों बदमाश अफरोज के घर के पास अपनी बाइक लगा उस राह से आते-जाते लोगों पर फब्तियां कस रहा था। उस समय रात के 10 बज रहे थे। वह फैक्टेरी से अपने घर लौटा था। बाइक हटाने की बात पर बहसा-बहसी हुई थी। इसके बाद सोहेल ने अफरोज को गोली मार दी।
पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अफरोज की हत्या से लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को भरोसा जताया था कि हत्यारों को किसी हालत में बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बदमाश सोहेल उगाही करने द्वारिका इलाके में जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेरा डाला और पुलिस के फंदे में आ गया सोहेल। सुने, क्या बोले डीसीपी शंकर चौधरी…
इसे भी पढ़ें : मामूली सी बात पर क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें : दिवाली और छठ महापर्व को लेकर गाइडलाइन जारी, जानिये क्या हुआ निर्णय
इसे भी पढ़ें : WhatsApp पेमेंट सर्विस पर मिल रहा बंपर कैशबैक, जानें 5 ट्रांजैक्शन पर मिलेंगे कितने रुपये








