रांची : अधिवक्ता परिषद झारखण्ड का एक दिवसीय प्रान्तीय सम्मेलन हजारीबाग स्थित” डॉ. बंसन्त दिगम्बर आगासे भवन” में हुआ। सम्मेलन राजेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 86 प्रतिनिधि अधिवक्ता शामिल हुये। अवसर पर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संगठन सचिव सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री प्रशान्त विद्यार्थी ने 2018-2021 सत्र में किये गये कार्यों की रिपोर्ट दी। कोषाध्यक्ष पवन कुमार पाठक ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। खातों के अंकेक्षण के लिए सिद्धार्थ गाड़ोदिया की नियुक्ति अंकेक्षक के रूप में की गई।
विगत वर्ष में विभिन्न जिलों में किये गये कार्यों की रिपोर्टे भी पेश की गईं। विगत एक वर्ष के कोविड के काल में दिवंगत हुए अधिवक्ताओं (सर्वस्वर्गीय परमेश्वर लाल बरनवाल, त्रिवेणी राम मेहता,अजय कुमार सिंह सिन्हा, राजीव आनन्द, विरेन्द्र मोहन भारद्वाज, यामिनी कान्त महतो, उमाकांत सहाय, प्रताप सिंह जयपुरियार, मनोज कुमार झा ), न्यायमूर्ति डी.एन. उपाध्याय व सेशन जज स्व. उत्तम आनन्द आदि के सम्मान में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी गई। साथ ही प्रस्ताव पारित करके स्व. आनन्द के हत्यारों को कठोरतम सजा दिलाने, आश्रितों को समुचित आर्थिक सहायता व उनकी पत्नी की न्यायिक सेवा में नियुक्ति की मांग की गई।
राजेन्द्र कुमार मिश्र ने विगत 3 वर्षों के कार्यकाल में सभी के सहयोग देने के प्रति आभार व्यक्त किया और पुरानी कार्यकारिणी समिति को भंग करने की घोषणा की। द्वितीय सत्र में क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी एवं प्रान्त प्रचारक दिलीप कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार ने अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड की वर्ष 2021 – 2024 की नई प्रदेश कार्यकारिणी तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चयन की घोषणा की।

Read more: 55 दिन में आया फैसला, मासूम के कातिल को मिली फांसी की सजा
Read more: RIMS में बेड पर ही होगा X-Ray, मैनेजमेंट ने कर लिया जुगाड़
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो
मार्गदर्शक मंडल के सदस्य
शिवनाथ अग्रवाल, कृष्ण गोपाल निताई, राजेन्द्र कृष्ण, चन्द्र भूषण ओझा व प्रशान्त कुमार सिंह।
अध्यक्ष : राजेन्द्र कुमार मिश्र (रांची)
उपाध्यक्ष : राज कुमार शर्मा (देवघर) बी. उमा कामेश्वरी (जमशेदपुर) व डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय (हजारीबाग)
महामंत्री : विजय नाथ कुंवर (बोकारो)
मंत्री : अरविन्द गोयल (साहेबगंज) मानकी उजिया (रांची) व नीता कृष्ण (रांची)
कोषाध्यक्ष : पवन कुमार पाठक (रांची)
महिला प्रमुख : महामाया राय (देवघर)
राष्ट्रीय परिषद सदस्यगण : प्रशान्त विद्यार्थी, प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ भीम महतो व विभा बख्शी।
स्वाध्याय मंडल प्रमुख : अखौरी अंजनी
जनहित याचिका प्रमुख : सुनील कुमार
न्याय प्रवाह प्रमुख : मनोज कुमार
न्याय केन्द्र प्रमुख : प्रभात कुमार सिन्हा
मिडिया प्रमुख : राजकुमार शर्मा व सह प्रमुख रितेश कुमार बॉबी
कार्यकारिणी सदस्यगण : राधाकृष्ण गुप्ता, रितेश कुमार बॉबी, हाराधन प्रमाणिक, संचित मुखर्जी, रविन्द्र कुमार यादव, लीना मुखर्जी, अशोक कुमार मिश्र व सतीश विद्यार्थी।










