Kohramlive : नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 से आई एक बड़ी खुशखबरी ने देशभर के छात्रों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। टेक दिग्गज Adobe ने ऐलान किया है कि अब भारत के योग्य छात्रों को उसके कई बड़े क्रिएटिव और प्रोडक्टिविटी ऐप्स बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। अब तक Photoshop, Acrobat और Firefly जैसे टूल्स सब्सक्रिप्शन पर मिलते थे। लेकिन अब मान्यता प्राप्त कॉलेजों और संस्थानों के छात्रों को ये AI-पावर्ड ऐप्स फ्री एक्सेस के साथ मिलेंगे।कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य में किया गया “स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट” है। एडोब ने साफ किया है कि छात्रों को इन टूल्स का इस्तेमाल सिखाने के लिये एक स्ट्रक्चर्ड करिकुलम भी दिया जायेगा। यानी अब सिर्फ पढ़ाई नहीं, स्किल, क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। यह सुविधा देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों तक पहुंचेगी। यहां कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जायेगी, जहां छात्र डिजाइन, वीडियो और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में हाथ आजमा सकेंगे। यह पहल यूनियन बजट 2026 की उस योजना से जुड़ी है, जिसका लक्ष्य 2030 तक एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स यानी AVGC सेक्टर में 20 लाख नौकरियां पैदा करना है। एडोब ने NASSCOM के FutureSkills Prime के साथ पार्टनरशिप का भी ऐलान किया है। इसके तहत छात्रों को AI से जुड़े कोर्स और सर्टिफिकेशन दिये जायेंगे, ताकि वे इंडस्ट्री-रेडी बन सकें। अभी तक स्टूडेंट प्लान 400 रुपये से शुरू होकर 2,714 रुपये महीना तक पड़ता था। अब वही प्रोफेशनल टूल्स बिना अतिरिक्त खर्च के मिलेंगे, Photoshop से Premiere Pro तक पूरा डिजिटल स्टूडियो! डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन या डिजिटल मीडिया, हर क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिये यह पहल गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
Adobe का बड़ा ऐलान, छात्रों को फ्री मिलेंगे कई क्रिएटिव टूल्स!…
Date:






