कोहराम लाइव डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के स्कूलों में इस बार दो बार प्री बोर्ड एग्जाम होंगे। जनवरी के अलावा मार्च में फिर प्री बोर्ड टेस्ट होगा। जो स्टूडेंट अभी प्री बोर्ड नहीं दे पाए हैं, वे मार्च में होनेवाले टेस्ट में शामिल होंगे। बोर्ड की मानें तो प्री बोर्ड में पास होना जरूरी है। पास नहीं होने पर छात्रों को बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। सारे छात्र प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल हों, परीक्षा पास करें, इसी को ध्यान में रखकर दो बार प्री बोर्ड लेने की तैयारी चल रही है।
4 जनवरी से खुल गए हैं स्कूल
उल्लेखनीय है कि कोरोना के बाद चार जनवरी से स्कूल खुल गए हैं। कई स्कूलों में चार जनवरी से ही प्री बोर्ड शुरू है। कई स्कूल जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में प्री बोर्ड लेने की तैयारी में है। इन स्कूलों में छात्रों की मौजूदगी कम है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में दारोगा के बाद अब सिपाही निकला करोड़पति
स्टूडेंट्स के प्रिपरेशन का होगा आकलन
प्री बोर्ड के माध्यम से अभी छात्रों की तैयारी का आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही फिर से एक बार प्री बोर्ड एक्जाम लिया जायेगा। जिसमें पास होने पर ही छात्रों को बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड दिया जाएगा।
अधिकतर स्कूलों में 10 से 20 फीसदी स्टूडेंट्स गैरहाजिर
प्री बोर्ड परीक्षा में अभी 10 से 20 फीसदी छात्र अनुपस्थित पाए जा रहे हैं। यह स्थिति कोई एक स्कूल की नहीं है, बल्कि ज्यादातर स्कूलों की है। अभिभावकों द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने की वजह से दस से 20 फीसदी स्टूडेंट्स अब भी प्री बोर्ड देने स्कूल नहीं जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : देखिए क्या हुआ जब पैसा निकालने बैंक पहुंच गया मुर्दा












