spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CUJ में MBA व MTech में एडमिशन का प्रोसेस शुरू, जानें कब तक करना है आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : कोरोना महामारी से राहत मिलने के साथ सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ ) से टेक्निकल डिग्री में पीजी करने वाले विद्यार्थियों के लिए गुड न्‍यूज। यहां सत्र 2021-22 के लिए MBA व MTech में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो गया है। एडमिशन के लिए उम्‍मीदवार 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट CUJ की वेबसाइट www.cuj.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Read More :पिकअप वैन और स्कूटी में जोरदार टक्कर, दंपती जख्मी

वेबसाइट पर दी गई है डिटेल जानकारी

फॉर्म भरने संबंधी डिटेल जानकारी CUJ की वेबसाइट www.cuj.ac.in/ की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां हेल्पलाइन के साथ विषयवार नोडल को-ऑर्डिनेटर के कॉन्टैक्ट नंबर से लेकर मेल आईडी तक मुहैया कराई गई है, ताकि विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में ज्यादा परेशानी न हो।

MBA में एडमिशन के लिए CAT और MTech के लिए GATE का वैलिड स्कोर कार्ड अनिवार्य

यूनिवर्सिटी की तरफ से MBA में एडमिशन के लिए CAT का और MTech के लिए GATE के वैलिड स्कोर कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। जिनके पास ये होगा वही कैंडिडेट आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे।

Read More :HOTEL में @SEX RACKET का खुलासा, इस हालत में 6 लड़कियों के साथ 5 लड़के को पुलिस ने पकड़ा

एमबीए में 66 सीटों पर होगा नामांकन

एमटेक नैनो टेक्नोलॉजी, एनर्जी इंजीनियरिंग, वाटर इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी व ट्रांसपोर्ट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में किया जा सकता है। एमबीए में चार स्पेशलाइजेशन मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स व ऑपरेशन मैनेजमेंट पहले से हैं। इस सत्र (2021-22) से इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में भी एमबीए शुरू किया गया है। यहां एमबीए में 66 सीटों पर नामांकन होता है।

इन डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी

एमबीए व एमटेक के लिए ऑनलाइन आवेदन व नामांकन के समय कई तरह के डाक्यूमेंट की जरूरत है। छात्रों के पास पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सेल्फ सिग्नेचर, 10वीं का अंकपत्र व उत्तीर्ण होने का सर्टिफिकेट, 12वीं व स्नातक का अंकपत्र चाहिए। इसके अलावा एमबीए के लिए कैट व एमटेक के लिए गेट का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड की जरूरत होगी।

Read More :दक्षिण अफ्रीका की डरबन कोर्ट ने #MahatmaGandhi की परपोती को सुनाई 7 साल की सजा, धोखाधड़ी का …

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...