गैस माफिया पर प्रशासन का ‘हूर’ वार, मचा तहलका…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के सदर SDO संजय कुमार के नेतृत्व में आज हूर गांव में छापामारी कई गई। छापेमारी में 70 LPG सिलेंडर बरामद किये गये। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चल रहे गैस के कथित काले कारोबार पर बड़ा झटका लगा है। प्रशासन को व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से लगातार शिकायत मिल रही थी। इल्जाम था कि हूर गांव में सचिन चौबे नामक व्यक्ति गैस सिलेंडरों की ऊंचे दामों पर अवैध बिक्री कर रहा है। छापेमारी के दौरान घर के अहाते में एक पिकअप वाहन खड़ा मिला। जांच में वाहन से कुल 70 LPG सिलेंडर बरामद हुये। इसमें 17 भरे हुये एवं 53 खाली सिलेंडरों  के स्रोत और दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस कार्रवाई में प्रशासन की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए जब्त सिलेंडरों को कल्याणपुर स्थित भारत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया। SDO संजय कुमार ने कहा कि जिले में कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिये प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...