spot_img

3 IAS को अतिरिक्‍त प्रभार, 4 का तबादला, जानिये कौन कहां गये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों को अतिरिक्‍त प्रभार और 4 का तबादला किया गया है। स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार को कोल्हान प्रमंडल चाईबासा का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति, जाति, अल्पसंख्यक व कल्याण विभाग के सचिव कमल किशोर सोन को परिवहन आयुक्त का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को अपने कार्यों के साथ स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना जमशेदपुर के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक मनोज कुमार को अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक कारा महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कारा निरीक्षक मनोज कुमार को अब झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

झारक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक आकांक्षा रंजन को झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के प्रबंध निदेशक घोलप रमेश गोरख को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बनाया गया है।

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...