Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक को लेकर चर्चा में रही है। फैंस के मुताबिक कटरीना कैफ से जरीन खान का चेहरा काफी मिलता-जुलता है। जिस वजह से उन्हें और उनकी ऐक्टिंग को कंपेयर किया जाता है।
![]()
इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने रेडिट वेबसाइट पर “आस्क मी एनीथिंग” सेशन के दौरान अपने फैंस से बातचीत की। उन्होंने लिखा , “हाय मैं जरीन खान हूं। मैंने वीर, रेडी और हाउसफुल 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। आपलोग मेरी journey, life या social issuse के बारे मे कुछ भी पूछे”। इस पर एक यूजर ने लिखा, “हाय” जरीन आपके करियर के स्टार्टिंग दिनों में आपकी तुलना कटरीना से करते थे। आपको कैसा फील होता था और आपके जीवन में कोई प्रभाव पड़ा? एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा , जब मैं इस इंडस्ट्री में आई तब मैं सचमुच एक खोई हुई बच्ची की तरह थी क्योंकि मैं फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थी, इसलिए कटरीना के साथ मेरी तुलना होने पर मुझे सच में खुशी महसूस होती थी , लेकिन इसका मेरे करियर पर उल्टा प्रभाव पड़ा क्योंकि इस इंडस्ट्री ने मुझे अपना टैलेंट साबित करने का मौका नहीं दिया।” गौरतलब है कि उन्होंने साल 2010 में ‘वीर’ मूवी से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।
इसे भी पढ़ें : सुभाष मुंडा की ह’त्या पर जनाक्रोश उबाल पर, रांची बंद का मिला-जुला असर…
इसे भी पढ़ें : ऑफिस में घुसकर आदिवासी नेता सुभाष मुंडा को भून डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर प्रिंस खान के सबसे खास शूटर अफजल का क्या किया ATS ने… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़… देखें
इसे भी पढ़ें :कटिहार में पुलिस फा’यरिंग, जनाक्रोश उबाल पर…
इसे भी पढ़ें :गदर की “शकीना” पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना, जानें कितना








